रुद्रपुर में ‘पंजाबी प्राइड कॉन्फ्रेंस’ आयोजित, सीएम धामी ने कहा-“सिख समुदाय के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही सरकार’

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में 'पंजाबी प्राइड कॉन्फ्रेंस' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में ‘पंजाबी प्राइड कॉन्फ्रेंस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने सभी को साथ लेकर और समझदारी से काम किया है, उनके नेतृत्व में एक-एक कार्यकर्ता चल रहा है। नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है। जिसे साकार बनाने में सभी से सहयोग की अपील की।

‘सिख समुदाय के उत्थान के लिए काम’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, केंद्र सरकार सिख समुदाय के सम्मान, कल्याण और उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। सिख धर्म के दस गुरुओं की महान परंपरा, उनके बलिदान, तपस्या और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का सम्मान करने के साथ-साथ, उनकी शिक्षाओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।”

‘सिख गुरुओं का बलिदान जन-जन तक पहुँचा’
इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि, “केंद्र सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण से लेकर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती के आयोजन और वीर बाल दिवस के माध्यम से सिख गुरुओं और साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, मंत्री प्रदीप बत्रा समेत पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़