UKPSC ने PCS परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किए शुरू, यहाँ देखें कैसे करें आवेदन?

UKPSC यानि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविलप्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

UKPSC यानि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविलप्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट pscuk.net.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख और पात्रता
बता दें कि 29 सितंबर तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, फॉर्म में सुधार करने के लिए 07 से 16 अक्टूबर तक समय उम्मीदवारों के पास होगा। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।

आयु-सीमा निर्धारित
इसके साथी ही आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। वहीं आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़