UKSSSC ने ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, यहाँ जाने कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

UKSSSC यानि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

UKSSSC यानि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो जाएगी। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख और आयु सीमा
बता दें कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अक्टूबर तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 26 और 27 अक्टूबर तक का मौका दिया जाएगा। भर्ती के तहत आयु सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और वेतन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष अन्य कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। बता दें कि ग्रुप-सी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़