मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखी ‘योगी की पाती’, कहा-“राज्य में ‘कानून का शासन’ और नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों के नाम योगी की पाती लिखी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों के नाम योगी की पाती लिखी। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की जानकारी दी। सीएम योगी ने शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी की भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि, “माँ दुर्गा का अदम्य साहस और भगवान श्री राम का आदर्श जीवन हमें अन्याय का सामना करने, महिलाओं का सम्मान करने और अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है।”

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
सीएम योगी ने कहा कि, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए, हमारी सरकार ने राज्य में ‘कानून के शासन’ और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई ज़मीन का उपयोग गरीबों के लिए घर बनाने में किया जा रहा है। मुझे खुशी है कि इसी प्रयास के तहत, प्रयागराज के कसारी-मसारी में माफिया के कब्ज़े से मुक्त कराई गई ज़मीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएँगे। इस क्षेत्र को ‘श्री कृष्ण पुरी’ के रूप में विकसित किया जाएगा।”

सीएम योगी ने किया आग्रह
इसके साथ ही सीएम योगी ने सभी प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि, “सभी से मेरा एक विशेष आग्रह है कि इस विजयादशमी पर, अहंकार, अन्याय, भेदभाव और नकारात्मकता के प्रतीक रावण के पुतले को जलाने के साथ-साथ, नशाखोरी, पारिवारिक कलह, जातिगत भेदभाव और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों से भी मुक्त होने का संकल्प लें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़