उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के लिए अहम घोषणाएं कर सकते हैं। पुलिस स्मृति दिवस का मुख्य कार्यक्रम बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी इस अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके स्वजन को सम्मानित करेंगे।
भत्ते में वृद्धि की संभावित घोषणा
बता दें कि इनमें पीएसी की वर्दी में बदलाव, बदायूं में महिला पीएसी बटालियन की स्थापना और पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में बढ़ोतरी जैसे विषय शामिल हैं। गौरतलब है कि पौष्टिक आहार भत्ते में वर्ष 2021 में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से इस भत्ते में बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में इस बार पुलिसकर्मियों की निगाहें भत्ते में वृद्धि की संभावित घोषणा पर भी टिकी हैं। पीएसी की वर्दी को लेकर भी बदलाव की तैयारी है। नई वर्दी में सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तर्ज पर कैमोफ्लाज पैटर्न अपनाने पर विचार किया जा रहा है।











