उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन किया। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
लाल बहादुर शास्त्री को नमन
मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर देश के सैनिकों और अन्नदाता किसानों में अदम्य ऊर्जा का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की पावन जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपका दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा।”
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर दी शुभकामनाएं
वहीं सीएम योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पावन जयंती पर उन्हें नमन किया। सीएम ने कहा कि, “उन्होंने स्वदेशी साधनों और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया तक आज़ादी का संदेश पहुँचाने के लिए सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाया था। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएँ। बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।”











