सीएम योगी ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे, 800 प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट ज़िले में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट ज़िले में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। जिसके बाद सीएम योगी ने घाटों का ज़मीनी निरीक्षण भी किया। चित्रकूट ज़िले में बाढ़ से तबाही का मंजर देखने को मिला। कई लोगों को घरों से बेघर होना पड़ा। इस संकट की घड़ी में योगी सरकार बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

800 परिवारों को राहत सामग्री
ज़िले में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, बेघर परिवारों को घर के लिए ज़मीन के आवंटन प्रमाण-पत्र और राहत राशि बांटने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री बांटी। बाढ़ के कारण बेघर हुए परिवारों को घर के लिए ज़मीन के आवंटन प्रमाण-पत्र दिए गए और आपदा राहत कोष से राहत राशि भी वितरित की गई।

प्रभावित परिवारों का जाना हाल
इस मौके पर सीएम योगी ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ मज़बूती से खड़ी है।

फसलों के सर्वे के आधार पर देंगे राहत
सीएम योगी ने कहा कि, “जिस दिन चित्रकूट में अचानक पानी आ गया, मैंने तुरंत SDRF और PAC की अतिरिक्त टुकड़ियों को चित्रकूट भेजा, जो बाढ़ नियंत्रण का काम करती हैं और तेज़ी से बचाव कार्य करती हैं। मौके पर ही टीमों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और बाढ़ प्रभावितों की मदद की गई। सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया गया है। इसके साथ ही हम फसलों का सर्वे भी करेंगे और सर्वे के आधार पर राहत देंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़