बलिया में सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावितों को राहत देने का काम किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावितों को राहत देने का काम किया। सीएम योगी ने महर्षि भृगु की पावन तपस्थली और पवित्र भूमि, बलिया ज़िले के बांसडीह, बैरिया और बलिया सदर विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित परिवारों का हाल-चाल जाना और उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की गई।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। जिसके जरिए बाढ़ और कटान की स्थिति का जायजा लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास के लिए किसी भी स्थिति में भटकना नहीं पड़ेगा।

हर प्रभावित परिवार की सुरक्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “आपकी सुरक्षा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। संकट की इस घड़ी में सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है—हर प्रभावित परिवार की सुरक्षा, सहायता और सम्मान। डबल इंजन सरकार जनसेवा और गरीब कल्याण के लिए हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़