उत्तर प्रदेश के चकबंदी विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका सामने आया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। वही आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 तक है। इसलिए जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा कर लें। आवेदन पत्र सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है।
10th फेल कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती की खास बात यह है की अभ्यर्थी ने अगर 10वीं भी उत्तीर्ण नहीं की है वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं भर्ती के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो। इसके साथ ही 3 वर्ष का अपेक्षित अनुभव होना अनिवार्य है।
कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन 12453 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। वेतन सीमा 10 हजार से लेकर 20 हजार तक निर्धारित है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।











