फर्रुखाबाद में सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री, ज़मीन आवंटन प्रमाण-पत्र और राहत राशि किए वितरित

फर्रुखाबाद में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री और बाढ़ के कारण बेघर हुए परिवारों को घर के लिए ज़मीन आवंटन प्रमाण-पत्र बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फर्रुखाबाद ज़िले में, बाढ़ के कारण तबाही का मंजर देखने को मिला। जिसके जख्म अभी भी प्रभावित परिवार भूल नहीं पाए हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ इस संकट की घड़ी में हर संभव मदद कर रही है। इसी के तहत फर्रुखाबाद में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री और बाढ़ के कारण बेघर हुए परिवारों को घर के लिए ज़मीन आवंटन प्रमाण-पत्र बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान सीएम योगी ने बेघर हुए परिवारों को घर के लिए ज़मीन आवंटन प्रमाण-पत्र बांटे।

प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री बां
फर्रुखाबाद ज़िले में सीएम योगी ने बाढ़ से प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री बांटी। वहीं बेघर हुए परिवारों को घर के लिए ज़मीन आवंटन के प्रमाण-पत्र दिए गए और आपदा राहत कोष से राहत राशि वितरित की गई। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि “हम फर्रुखाबाद को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से मुक्त कराने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।”

आपदा में साथ खड़ी सरकार
सीएम योगी ने कहा कि, “आपदा के इस कठिन समय में, डबल-इंजन सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है और आप तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान खोजना चाहती है। हमें अपने अन्नदाता किसानों के सहयोग की आवश्यकता है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़