सीएम योगी की मथुरा को करोड़ों की सौगात, 229 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संतों और धर्म-विद्वानों की उपस्थिति में 229 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संतों और धर्म-विद्वानों की उपस्थिति में 229 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन विकास परियोजनाओं की लागत करीब 1,051 करोड़ रुपए है। इन परियोजनाओं में स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम भी शामिल है।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7,240 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र, ट्रैक्टर की चाबियां और चेक वितरित किए गए। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पवित्र ब्रज भूमि और भगवान श्री कृष्ण पर आधारित पुस्तक ‘इकोज़ ऑफ़ डिविनिटी’ का भी विमोचन किया गया।

सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी। राज्य के निवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मंगलमय शुभकामनाएँ सीएम योगी ने दी। सीएम ने कहा कि वैष्णव भक्ति और संगीत की परंपरा ‘निंबार्क सखी संप्रदाय’ के प्रणेता स्वामी हरिदास जी महाराज ने भक्ति को संगीत का रूप दिया, संगीत को आध्यात्मिक साधना बनाया और उस साधना को समाज की चेतना से जोड़ने का महान कार्य किया।

यूपी में बदली विकास की तस्वीर
सीएम योगी ने कहा कि हम लोगों ने लंबे समय तक विकास को सिर्फ सड़क, बिजली, पानी, भवन और उद्योग के रूप में देखा। पहले इतिहास के नायकों को भारतीय स्मृति से मिटाने की कोशिश हुई। पूर्व की सरकारों ने तो हमारी विरासत की उपेक्षा और अपमान की हद पार कर दी। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में विकास की तस्वीर बदल चुकी है। आज राज्य में विकास की धारा बह रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़