बलरामपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ दुर्गा पूजा पंडाल के पास लगे एक टेंट में प्रोजेक्टर पर वीडियो देख रहे श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार फोर्ड कार ने रौंद दिया। जिसमें 3 लोगों की मौत और 4 लोग घायल हो गए। सीएम योगी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया।

सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, “बलरामपुर जिले में एक निजी कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले, शोक संतप्त परिवारों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति प्राप्त हो और घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों।”

आर्थिक सहायता के निर्देश
सीएम योगी ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़