लखनऊ में ‘शिक्षक-स्नातक सम्मेलन’ में शामिल हुए सीएम योगी, बीजेपी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील

लखनऊ में 'शिक्षक-स्नातक सम्मेलन' में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की।

लखनऊ में ‘शिक्षक-स्नातक सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ ने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बता दें कि यह सम्मेलन लखनऊ स्नातक क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और लखनऊ शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के समर्थन में आयोजित किया गया था। इस दौरान सीएम योगी ने भारी जनसमर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

‘यूपी को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,आज, यूपी को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है, पहचान की ज़रूरत तो ‘उन्हें’ है, जिन्होंने यूपी के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। बीजेपी की ‘डबल-इंजन’ सरकार भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था प्रदान करके, बिना किसी भेदभाव के, सुशासन का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए काम कर रही है।”

सीएम योगी ने की अपील
मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह शिक्षा की घोषित दुश्मन है। शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा और शिक्षकों का अपमान उसकी राजनीति का आधार रहा है। इसके विपरीत, बीजेपी सरकार ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़