प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, कहा- “पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान स्थापित”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के पावन अवसर पर, उत्तर प्रदेश में बाबा विश्वनाथ की पवित्र नगरी वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के पावन अवसर पर, उत्तर प्रदेश में बाबा विश्वनाथ की पवित्र नगरी वाराणसी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई।

उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को अपनी आध्यात्मिक साधना, सुशासन को अपना संकल्प और राष्ट्र-निर्माण को अपना सर्वोच्च लक्ष्य बनाकर हर व्यक्ति के जीवन में बदलाव की एक नई चेतना जगाई है। मैं धर्म के साक्षात स्वरूप भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूँ कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।”

वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान स्थापित
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के दूरदर्शी, ‘नए भारत’ के निर्माता और हमारे मार्गदर्शक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में खुशहाली, समृद्धि, सुरक्षा और गौरव का नया सवेरा लाने के लिए निरंतर राष्ट्र-यज्ञ में समर्पित हैं। ‘राष्ट्र प्रथम’ का आपका पवित्र संकल्प, आपकी अटूट प्रतिबद्धता और जन-कल्याण के लिए समर्पित आपका जीवन ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में प्रेरणा का स्रोत है। आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़