गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 40 करोड़ की लागत वाली 119 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण मंडपम का भव्य उद्घाटन भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सीएम योगी ने कहा कि, “अब गोरखपुर महानगर के हर नागरिक के लिए उनके शुभ और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग जगहों पर बेहतरीन कल्याण मंडपम की सुविधा बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध है।” सीएम योगी ने कल्याण मंडपम के भव्य उद्घाटन पर जिले के निवासियों को हार्दिक बधाई दी।
40 साल पुरानी समस्या खत्म
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपी, सिर्फ़ 2 साल में, हमने 40 साल पुरानी समस्या को खत्म किया। गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश को एन्सेफलाइटिस-मुक्त बनाया गया। अकेले गोरखपुर में 500 से ज़्यादा उद्योग स्थापित किए गए हैं और 50,000 युवाओं को उनमें रोज़गार मिला है।”
पूर्व सरकारों पर निशाना साधा
इसके साथ ही सीएम ने पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि, पूर्व सरकारों के राज में यहाँ दंगे होते थे। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी। लेकिन आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू-मुक्त और दंगा-मुक्त है। यहाँ कानून का राज चलता है। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर दूसरी दुनिया की यात्रा पर निकल चुके हैं।











