वाराणसी में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। जिसके बाद कार्यक्रम को भी संबोधित किया।
‘स्वच्छता मित्रों’ को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में, अविनाशी काशी अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए एक नए रूप और आभा के साथ आगे बढ़ रही है। वाराणसी जिले में, उन ‘स्वच्छता मित्रों’ को सम्मानित किया गया, जो प्रधानमंत्री जी के ‘स्वच्छ काशी’ के विजन को धरातल पर साकार कर रहे हैं।”
सीएम योगी की चेतावनी
सीएम योगी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि “‘डबल इंजन’ की सरकार अपने स्वच्छता मित्रों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।” इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि, “अगर कोई स्वच्छता मित्रों के पैसे काटता है, तो हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।”
माफियाओं पर जमकर बरसे
माफियाओं पर बरसते हुए सीएम योगी ने कहा कि, “प्रयागराज में, एक माफिया ने ज़मीन के एक टुकड़े पर कब्ज़ा कर रखा था। अब उस ज़मीन को खाली कराकर, वहाँ गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए ऊंची इमारतें बनाई जा रही हैं। माफिया की जगह धूल में है।












