उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में शिरकत की। यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के वाराणसी-बलिया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया और भारी उत्साह और समर्थन के लिए जनता का आभार जताया।
सीएम योगी ने किया संबोधित
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “डबल-इंजन सरकार शिक्षा का सम्मान करती है और शिक्षा के महत्व को भी समझती है। भगवान राम का उदय इसलिए हुआ क्योंकि आदर्श गुरु के रूप में महर्षि वशिष्ठ थे। श्री कृष्ण का प्रादुर्भाव इसलिए हुआ क्योंकि वहां महर्षि सांदीपनि का गुरुकुल था। चंद्रगुप्त मौर्य का उदय हुआ क्योंकि वहां आचार्य चाणक्य थे, और स्वामी विवेकानन्द का उदय हुआ क्योंकि वहां रामकृष्ण परमहंस जैसे गुरु थे। “
यूपी में 24,000 से ज़्यादा स्टार्टअप
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “2017 में, यूपी में केवल 120 स्टार्टअप थे। आज, यूपी में 24,000 से ज़्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा, “हमने निजी क्षेत्र में 65 लाख युवाओं को नौकरियां दी हैं। हमने 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़ा है।”
समाजवादी पार्टी पर निशाना
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि, “यह चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी, और सैफई सिंडिकेट के बाहर किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिल पाती थी। मैं समाजवादियों से पूछना चाहता हूँ कि राज्यसभा चुनाव के टिकट में PDA कहाँ गया? उन्होंने मुंबई के किसी अमीर सेठ को टिकट बेच दिया। ‘परिवार विकास प्राधिकरण’ (PDA)गया । यही है SP की सच्चाई।”












