कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा कटाक्ष, “‘झाड़ू’ के प्यार में पूरी तरह गिरफ्तार हुए अखिलेश यादव”

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हुए।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हुए। मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर किए जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर कटाक्ष किए। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

अखिलेश यादव पर निशाना
मंत्री ओपी राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, “आखिर ऐसा क्या हो गया कि आपके और आपके बॉस राहुल जी के बीच अनबन शुरू हो गई है? यह ‘दो लड़कों’ की जोड़ी अब टूटने और बिखरने की कगार पर है। सुना है राहुल जी को लगने लगा है कि यूपी में चाहे वे आपके साथ रहें या किसी और के साथ, सरकार तो बननी नहीं है। इसलिए, आप पर भरोसा करके पूरी तरह बेइज्जत होने के बजाय, अपनी ताकत आजमाना ही बेहतर है। इसीलिए राहुल जी के सिपहसालार—राय साहब से लेकर इमरान मियां तक—सभी आपको राजनीति का पाठ पढ़ाने में जुट गए हैं। कांग्रेस के वे लोग, जो आपके पिता और चाचा के समय में दरबार सजाते थे, आज वे ही आपको आंखें दिखा रहे हैं।”

आम आदमी पार्टी को लेकर घेरा
कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए आम आदमी पार्टी को लेकर आगे कहा कि, चर्चा है कि आजकल आप ‘झाड़ू’ के प्यार में पूरी तरह गिरफ्तार हो गए हैं। आप संजय सिंह के साथ घूम-फिर रहे हैं! और सही भी है—आपने अपनी ही लीग की पार्टी चुनी है। जनता का पैसा लूटने के मामले में AAP वाले भी SP की तरह ही स्टेट-लेवल के खिलाड़ी हैं।”

चुनावों का जिक्र करते हुए दो टूक
मंत्री ने चुनावों का जिक्र करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि, क्या कांग्रेस को 200 सीटें देने की बात पर ही आप लोगों ने इतना हंगामा नहीं किया था? अब आप ‘झाड़ू ब्रिगेड’ को कितनी सीटें देंगे… 200 में से 150? या अभी भी उन्हें बस लॉलीपॉप दिखाकर बहला-फुसला रहे हैं?

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़