यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल, विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मिली मजबूती

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजधानी लखनऊ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जर्मनी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश आकर्षित करने के लिए योगी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजधानी लखनऊ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जर्मनी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश और जर्मनी के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।

निवेश को लेकर विस्तार से चर्चा
इस बैठक में राज्य में निवेश को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही नवाचार (इनोवेशन), कौशल विकास और औद्योगिक सहयोग की नई संभावनाओं पर सार्थक चर्चा गई। ताकि प्रदेश में विकास को नई ऊँचाइयाँ मिले और राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें। इस अवसर पर जर्मनी के राउनहेम शहर के महापौर डेविड रेंडल, इनोवेशन हब राइनमेन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन विट्टेकाइंड, जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल रमन और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के अध्यक्ष सेल्वाकुमार पेरियासामी सहित कई अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़