उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम योगी की पाती लिखी। जिसमें सीएम योगी ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया। सीएम योगी ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि, “अहंकार, हठ, मोह और बढ़ती नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विनम्रता, साहस, शक्ति, संकल्प, न्याय और धर्म की विजय का सार माँ के नौ रूपों में निहित है। आज भी, जब समाज ऐसी प्रवृत्तियों से जूझ रहा है, नवरात्रि हमें याद दिलाती है कि अच्छाई तभी प्रभावी होती है जब उसे शक्ति और संकल्प का बल मिले।”
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “उत्तर प्रदेश आज आस्था, संस्कृति और परंपरा के पुनरुत्थान के एक सशक्त केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस चेतना को सार्थक बनाने के लिए बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।”
सीएम योगी ने दिलाया संकल्प
सीएम योगी ने लोगों से नवरात्रि के इस पावन अवसर पर, पूजा और उपवास के साथ-साथ संकल्प लेने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि हम किसी भी बहन की सुरक्षा के लिए आवाज़ बनेंगे, किसी भी बालिका की शिक्षा में सहयोग करेंगे और आत्मनिर्भरता की राह पर किसी भी महिला के लिए शक्ति का आधार बनेंगे।












