उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर ज़िले में जगत जननी माँ पाटेश्वरी देवी के पावन धाम में करोड़ों की सौगात दी। सीएम योगी ने 803 करोड़ से ज़्यादा लागत वाली 78 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री की इस सौगात से इस क्षेत्र में विकास की गति तेज़ होगी।
लाभार्थियों को बांटे चेक
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को दी सौगात दी। सीएम योगी ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप और प्रमाण-पत्र भी बांटे। जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाभार्थियों को बधाई भी दी।
“सभी ज़रूरी योजनाओं को पूरा करेंगे”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “हम बलरामपुर ज़िले में धन की कोई कमी नहीं होने देंगे। विकास के लिए, डबल-इंजन वाली भाजपा सरकार यहाँ के युवाओं, किसानों, व्यापारियों और बेटियों के लिए सभी ज़रूरी योजनाओं को पूरा करेगी।”












