योगी सरकार का सेवा मंत्र, ‘जनता दर्शन’ में सुनी फरियादियों की समस्याएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन लगाया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सेवा मंत्र को साकार किया है। जनता दर्शन के दौरान दूर-दूर से लोग मुख्यमंत्री के पास अपनी समस्याएं लेकर बड़ी उम्मीद से आते हैं। ऐसे में सीएम योगी भी फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका तुरंत समाधान भी करवाते हैं। इसी के सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन लगाया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जरूरतमंद लोगों को मिला सहारा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिन लोगों को रहने के लिए आवास नहीं हैं उन्हें आवास दिलाने का भरोसा दिलाया और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय भरोसा देते हुए कहा कि हमारी सरकार ‘नर सेवा को नारायण सेवा’ मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही है।

अधिकारियों को सीएम के निर्देश
मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर ‘जनता दर्शन’ का आयोजन किया गया। इस के दौरान मुख्यमंत्री खुद फरियादियों तक पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समय पर हो जाना चाहिए।

कठोर कार्रवाई के निर्देश
जनता दर्शन में अवैध कब्जा संबंधी शिकायतें भी सामने आई। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। राजस्व और पुलिस से जुड़े मामले में समयसीमा के अंदर न्याय दिलाया जाए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़