गोरखपुर में ‘मिशन शक्ति’ के तहत जागरूकता रैली-2026 का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी ने दिखाई हरी झंडी

गोरखपुर में 'मिशन शक्ति' के 6वें चरण के अंतर्गत जागरूकता रैली-2026 का आयोजन किया गया।

गोरखपुर में ‘मिशन शक्ति’ के 6वें चरण के अंतर्गत जागरूकता रैली-2026 का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मकसद महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और उनके स्वावलंबन (आत्मनिर्भरता) के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

डबल इंजन सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “डबल इंजन सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नारी सशक्तीकरण ही सुरक्षित, समृद्ध और विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला है।”

महिलाओं को किया गया प्रोत्साहित
इस रैली के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ-साथ किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस और सरकारी सहायता सेवाओं की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़