गोरखपुर के राप्ती नगर स्थित बशारतपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन तपोस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम योगी ने 170 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन विकास परियोजनाओं में कल्याण मंडपम भी शामिल है। जिसकी लागत 130 करोड़ से ज्यादा की है।
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “राज्य में ऐसे विकास कार्य तभी संभव हो पाए हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ ‘डबल-इंजन’ सरकार ने काम करना शुरू किया।”
“उत्तर प्रदेश अब माफिया से मुक्त”
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “उत्तर प्रदेश अब माफिया से मुक्त है। जो भी माफिया सिर उठाएगा, उसे फिर से धूल में मिला दिया जाएगा। राज्य में माफियाओं पर सरकार लगातार शिकंजा कसने का काम कर रही हैं। “
युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम
सीएम योगी ने कहा कि, हमारी सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि, “हम एक साल के अंदर 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करेंगे”












