प्रधानमंत्री जन धन योजना के 12 साल पूरे, सीएम योगी ने कहा- “योजना ने आर्थिक सशक्तिकरण का लिखा नया अध्याय”

प्रधानमंत्री जन धन योजना के 12 साल पूरे करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना ने अपने 12 साल पूरे कर लिए है। प्रधानमंत्री जन धन योजना एक एतिहासिक पहल के रूप में सामने आई है। बता दें कि यह योजना 28 अगस्त, 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यक्रमों में से एक के रूप में शुरू की थी।

सीएम योगी ने दी बधाई
इस योजना के 12 साल पूरे करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई वित्तीय समावेशन की ऐतिहासिक पहल ‘प्रधानमंत्री जन-धन योजना’ के 12 साल सफलतापूर्वक पूरे होने पर देशवासियों को हार्दिक बधाई”।

आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय
सीएम योगी ने कहा कि, “गरीबों, वंचितों और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखने वाली यह परिवर्तनकारी योजना आज ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार कर रही है”।

‘विकसित भारत’ का संकल्प
सीएम ने आगे कहा कि, “उत्तर प्रदेश में करोड़ों नागरिक इस जन-कल्याणकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं और आत्मनिर्भरता व आर्थिक सुरक्षा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना ‘विकसित भारत’ के संकल्प की एक मजबूत आधारशिला है”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़