यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026, आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की आंसर की

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहले सभी अभ्यर्थियों की आपत्तियों की समीक्षा करेगा। जिसके बाद ही अंतिम आंसर की जारी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 आयोजित की गई थी।  2 और 3 जुलाई 2026 को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसकी प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। जिन भी अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वो अब आंसर की चेक कर सकते हैं।

यहाँ मिलेगी आंसर की
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in  पर आंसर की अपलोड की गई है। इसके साथ ही UPESSC ने साफ किया है कि अगर किसी अभ्यर्थी को मास्टर सेट की प्रोविजनल आंसर की में किसी तरह की कोई गलत जानकारी नजर आती है तो इसके लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। बता दें कि ऑब्जेक्शन दर्ज करने की प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हो गई है। जो 14 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक चलेगी।

UPTET रिजल्ट कब आएगा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहले सभी अभ्यर्थियों की आपत्तियों की समीक्षा करेगा। जिसके बाद ही अंतिम आंसर की जारी की जाएगी। इसी आधार पर ही UPTET Result 2026 तैयार किया जाएगा। जिसका परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़