‘उत्कर्ष नारी सम्मान युवा स्वाभिमान, प्रेरणा विमर्श-2026’ का समापन समारोह, सीएम योगी ने सभी पदाधिकारियों को दी बधाई

ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 'उत्कर्ष नारी सम्मान युवा स्वाभिमान, प्रेरणा विमर्श-2026' के समापन समारोह आयोजित किया गया।

ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ‘उत्कर्ष नारी सम्मान युवा स्वाभिमान, प्रेरणा विमर्श-2026’ के समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस अवसर पर, समाज में सार्थक विमर्श लाने की वैचारिक यात्रा को आगे बढ़ाने वाली पत्रिका ‘केशव संवाद’ का ‘युवा और उत्तर प्रदेश’ पर केंद्रित विशेषांक और ‘प्रेरणा विचार’ का ” उत्तर प्रदेश: मातृशक्ति का उत्थान’ पर केंद्रित विशेषांक जारी किया गया। सीएम योगी ने संवाद की इस अभिनव पहल के लिए ‘प्रेरणा विमर्श’ से जुड़े सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।

‘कामकाजी महिलाओं की संख्या तेज़ी से बढ़ी’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “भारत की असली चेतना उसकी शाश्वत परंपरा में निहित है। अगर शाश्वतता भारत की जीवन-दृष्टि है, तो नारी उस जीवन-दृष्टि की धड़कन है। याद रखें, अगर देश पर कोई संकट आता है, तो न तो धर्म सुरक्षित रहता है, न जाति, न पूजा-पद्धति और न ही त्योहार और छुट्टियां”। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “कामकाजी महिलाओं की संख्या तेज़ी से बढ़ी है। जहां पहले सिर्फ़ 12 प्रतिशत महिलाएँ काम करती थीं, वहीं आज 36-37 प्रतिशत महिलाएँ काम कर रही हैं।”

‘पुलिस बल में महिलाओं की संख्या 50 हज़ार से ज़्यादा’
सीएम योगी ने आगे कहा कि, “अगले तीन-चार महीनों में पुलिस बल में महिलाओं की संख्या 50 हज़ार से ज़्यादा हो जाएगी। अगर किसी ने महिला सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़