उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम योगी की पाती लिखी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, “यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करने और दुनिया को हमारे कारीगरों, उद्यमियों और किसानों की कड़ी मेहनत से परिचित कराने के उद्देश्य से, UP इंटरनेशनल ट्रेड शो की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी।”
युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार
सीएम योगी ने आगे लिखा, “उत्तर प्रदेश की पहचान सिर्फ इसके बाजार और श्रम-शक्ति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां के युवाओं का कौशल और कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों की प्रतिभा भी इसकी पहचान है। राज्य के युवा केवल रोजगार चाहने वाले न बनें, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले उद्यमी बनें और इसी सोच के साथ सरकार ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं, छात्रों, इनोवेटर्स और भावी उद्यमियों से अपील करते हुए कहा कि, “वे इस अवसर का लाभ उठाएँ। बड़ी संख्या में आएँ, नए संपर्कों और नए बाजारों को समझें, और अपनी प्रतिभा व क्षमताओं के अनुरूप नए अवसरों की तलाश करें। आपकी कोशिशों से स्थानीय क्षमताएँ वैश्विक बाजारों तक पहुँचेंगी और इसी आधार पर हम एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे, जिससे एक विकसित उत्तर प्रदेश का सपना साकार होगा।”












