सर्दियों में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, योगी सरकार ने तैयार किया ‘मास्टर प्लान’

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शीतलहर और घने कोहरे के दौरान हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम कर रही है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शीतलहर और घने कोहरे के दौरान हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दिशा में राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश जारी किए। और सभी जरूरी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा।

पेट्रोलिंग वाहन, एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन होंगे तैनात
इस आदेशों के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना संभावित स्थलों के आस-पास पर्याप्त संख्या में पेट्रोलिंग वाहन, एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन उपलब्ध रखने पर विशेष जोर दिया गया है। जिससे हादसा होने की स्थिति में घायलों को तुरंत सहायता मिल सके। समय पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

बिना देरी चिकित्सा सुविधा होगी उपलब्ध
बता दें कि सर्दियों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का ज्यादा खतरा बना रहता है। ऐसे में योगी सरकार के इस फैसले का उद्देश्य हादसे की स्थिति में घायलों तक जल्द पहुंचना है और उन्हें बिना देरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। हर स्थिति से बचने के लिए राहत एवं बचाव व्यवस्था को पहले से तैयार रखने पर जोर दिया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़