‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अनूठी बाइक यात्रा का समापन समारोह, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत अनूठी बाइक यात्रा के समापन समारोह में शिरकत की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से बाबा विश्वनाथ की पवित्र नगरी काशी तक की आस्था और जन-संपर्क की अनूठी बाइक यात्रा के समापन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व सरमा मौजूद रहे।

बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक
बता दें की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर से उनकी कर्मभूमि काशी तक 25 वर्ष के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को दर्शाना रहा। इस यात्रा के दौरान लगभग 500 बाइक यात्रियों ने वडनगर से विभिन्न पवित्र नदियों का जल लेकर काशी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।

शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा देश
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि, सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई और राज्य की जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। सीएम ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार नेतृत्व में, आज भारत सुरक्षित और समृद्ध है तथा वैश्विक मानचित्र पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़