उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति बनी मिसाल, निर्धारित समय से ज्यादा मिल रही बिजली

रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से उत्तर प्रदेश ने एक मिसाल पेश की है। राज्य में बिना किसी कटौती के बिजली की आपूर्ति की जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सफल नीतियों से आज उत्तरप्रदेश में विकास की तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है। हर क्षेत्र में योगी सरकार विकास की रफ्तार को तेज करने में जुटी हुई है। सीएम योगी की इन्ही सफल नीतियों से आज उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था ने भी राज्य को नई पहचान दी है।

देश के अग्रणी राज्यों को छोड़ा पीछे
रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से उत्तर प्रदेश ने एक मिसाल पेश की है। राज्य में बिना किसी कटौती के बिजली की आपूर्ति की जा रहा है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे अग्रणी राज्य रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है और बिजली आपूर्ति के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।  

राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति
बता दें की उत्तर प्रदेश में 14 जुलाई को 30457 मेगावाट डिमांड बिजली आपूर्ति की गई। इसी तरह 13 जुलाई को 29827 मेगावाट और 12 जुलाई को 30598 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई। जो उस अवधि में देश में सर्वाधिक रही।

बढ़ती डिमांड में भी बिजली व्यवस्था सुचारु
राज्य में गर्मी की मार वहीं अब मानसून के दौरान बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। लेकिन बिजली की निर्बाध आपूर्ति से किसी को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो निर्धारित 18 घंटे के शेड्यूल से ज्यादा बिजली की आपूर्ति की जा रही है। वही बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सके इसके लिए विभाग की टीमें लगातार निगरानी भी कर रही हैं।

आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग
विभाग बिजली की आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। ताकि राज्य में बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो सकते। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़