उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दशहरा पर्व पर किसानों को बड़ी सौगात देने जा रही है। कृषि विभाग की ओर से संचालित नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र लेने का दूसरी बार सुनहरा अवसर दिया गया है।
बुकिंग प्रक्रिया होगी शुरू
इसकी जानकारी उप कृषि निदेशक डॉ. अभय यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद में कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन के एकल कृषि यंत्र एवं कस्टम हायरिंग सेंटर , मेज सेलर, मिलेट पार्लर, कृषि रक्षा यंत्र सहित विभिन्न यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विभागीय पोर्टल पर होंगे ऑनलाइन आवेदन
इसके लिए 7 अक्टूबर 2026 दोपहर 12 बजे से 20 अक्टूबर 2026 रात 12 बजे तक बुकिंग होगी। इसके तहत किसान को विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जाकर किसान कार्नर में यंत्र बुकिंग प्रारम्भ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा यंत्रों का विवरण और अनुदान प्रक्रिया की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है।











