देहरादून में ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम, सीएम धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 'अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने बेहतरीन काम करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही, दिव्यांगजनों के लिए सिविल सेवा की मुफ़्त कोचिंग का उद्घाटन किया गया और DBT के ज़रिए पेंशनभोगियों को सितंबर महीने की 147.34 करोड़ से ज़्यादा की पेंशन राशि ट्रांसफर की गई।

वरिष्ठ नागरिक अनमोल धरोहर
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “हमारे वरिष्ठ नागरिक अनुभव, मूल्यों और जीवन के सिद्धांतों की अनमोल धरोहर हैं, जिनसे नई पीढ़ी को लगातार मार्गदर्शन मिलता है। उनके सम्मान और सुरक्षित भविष्य की ज़िम्मेदारी समाज और सरकार, दोनों की है।”

वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “वर्तमान में प्रदेश के 9.90 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है, जहाँ पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ देने की व्यवस्था भी की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए भरण-पोषण अधिनियम तथा बुजुर्गों के लिए निःशुल्क तीर्थाटन हेतु दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना संचालित की जा रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़