उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। राजभवन में हुई इस अहम मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
‘मार्गदर्शन से निरंतर लाभ मिला’
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। सीएम धामी ने कहा कि, “उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। राज्य को उनके अनुभव, दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन से निरंतर लाभ मिला है। शिक्षा, युवाओं को प्रोत्साहन, सैन्य तीर्थस्थलों की गौरवशाली परंपराओं और राज्य के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक रहा है।”
सीएम धामी ने जताया आभार
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का आभार व्यक्त किया। राज्य के विकास और जन-कल्याण के प्रति उनके समर्पण और योगदान के लिए सीएम धामी ने धन्यवाद कहा।












