हरियाणा में जिला अदालत रेवाड़ी की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड III पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में पात्र और इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी जमा कर सकते हैं। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले rewari.dcourts.gov.in पर जाकर ऑफलाइन आवेदन डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे भरकर और आवश्यक दस्तावेज अटैच करके The District and Sessions Judge, District Court Complex, Rewari के पते पर जमा कर दें।
आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 सितंबर 2026 निर्धारित है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी शॉर्टहैंड और 20 शब्द प्रति मिनट ट्रांस्क्रिप्शन की स्पीड हो।
आयु सीमा की गई निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से कम और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। वहीं आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार होगी।
कैसे होगा चयन
म्मीदवारों को चयनित होने के लिए स्टेनोग्राफी/ शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) में शामिल होना होगा। शॉर्टहैंड टेस्ट का आयोजन 28 सितंबर को करवाया जायेगा। वहीं सीपीटी का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को करवाया जायेगा।











