दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 300 नई ई-बसें, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

दिल्ली की सड़कों पर अब 300 नई ई-बसें दौड़ने वाली है। बसों की कमी और लंबे इंतजार की समस्या को कम करने के लिए राजधानी के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं।

दिल्ली के विकास को अब और रफ्तार मिलने वाली है। दिल्ली की सड़कों पर अब 300 नई ई-बसें दौड़ने वाली है। बसों की कमी और लंबे इंतजार की समस्या को कम करने के लिए राजधानी के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। इन बसों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। 7 जुलाई को आरके पुरम में आयोजित कार्यक्रम में नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

भीड़भाड़ से मिलेगी राहत
खास बात यह है कि नई बसों को प्राथमिकता के आधार पर उन रूटों पर ही तैनात किया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है और पीक ऑवर में बसों पर सबसे ज्यादा दबाव होता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई बसों के संचालन से यात्रियों का इंतजार कम होगा और लोगों को  भीड़भाड़ वाली बसों में सफर करने से राहत मिलेगी। विभाग का कहना है कि अधिक मांग वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ने से सार्वजनिक परिवहन सेवा पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।

स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा
दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा लगातार बढ़ा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में राजधानी में 6,100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। 300 नई बसों के शामिल होने के बाद इनकी संख्या और बढ़ जाएगी, जिससे प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

सरकार का क्या लक्ष्य?
वहीं दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के अनुसार, इस वर्ष के अंत तक राजधानी में बसों की कुल संख्या 7,500 तक पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य है। इसके साथ ही वर्ष 2029 तक दिल्ली कीसड़कों  पर 14,000 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने की योजना सरकार की है। इसके लिए नई बसों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न डिपो में शामिल किया जाएगा। सरकार का दावा है कि योजना पूरी होने पर राजधानी में बस सेवा की पहुंच, उपलब्धता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़