भारत सरकार का बड़ा कदम, 311 संवेदनशील जिलों की पहचान कर किसानों को दिया खास सुरक्षा कवच

किसानों के लिए भारत सरकार ने एक सुरक्षा कवच तैयार किया है। केंद्र सरकार ने किसानों को अलनीनो के प्रभाव से बचाने के लिए ‘कंटजेंसी प्लान’ लागू किया है।

देश में अलनीनो से निपटने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह तैयार है। सरकार ने इसके प्रभाव से निपटने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 311 संवेदनशील जिलों की सूची तैयार की है। इन जिलों के किसानों के लिए भारत सरकार ने एक सुरक्षा कवच तैयार किया है। केंद्र सरकार ने किसानों को अलनीनो के प्रभाव से बचाने के लिए ‘कंटजेंसी प्लान’ लागू किया है।

‘कंटजेंसी प्लान’ से किसानों को राहत
बता दें की अलनीनो के प्रभाव से फसलों के खराब होने और किसानों के लिए भी सुरक्षा का संकट सामने आता है। जिससे बचाने के लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा कदम उठाया है। इस ‘कंटजेंसी प्लान’ के तहत किसानों को अब काम पानी में तैयार होने वाले बीज वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों को आधुनिक तकनीकी सहायता भी दी जा रही है।  

‘विकसित भारत’ योजना का लाभ
केंद्र सरकार ने किसानों के लिए पूरे देश में ‘विकसित भारत’ योजना प्रभावी की है। इसमें रोजगार गारंटी के तहत मिलने वाले कार्य दिवसों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इस योजना के तहत मजदूरों के लिए आजीविका सुनिश्चित होगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़