लाहौल घाटी को मिलेगी नई पहचान, केलांग में बनेगा देश का पहला उच्च हिमालयी जनस्वास्थ्य केंद्र

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में देश का पहला हिमालई चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र बनने जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में देश का पहला हिमालई चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र बनने जा रहा है। जिसकी आधारशिला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रखेंगे। केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा 11 जुलाई को लाहौल घाटी के केलांग पहुंचेंगे और इस केंद्र की आधारशिला रखेंगे।

बीमारियों पर होगा शोध
केलांग में बनने वाला यह केंद्र उच्च हिमालई क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अनुसंधान का प्रमुख संस्थान होगा। यहां उच्च ऊंचाई पर मानव शरीर के अनुकूलन, पर्वतीय चिकित्सा, जलवायु परिवर्तन से जुड़ी बीमारियों पर शोध किया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस केंद्र को लेकर जानकारी दी गई कि इस केंद्र में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इसके माध्यम से हिमालई और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। यह केंद्र सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा, रक्षा अनुसंधान, हिमाचल प्रदेश सरकार और  देश-विदेश के शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित करेगा। भविष्य में इस केंद्र से लाहौल घाटी को भी एक नई पहचान मिलेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़