बढ़ते नशे के प्रचलन को लेकर मध्य प्रदेश सरकार गंभीर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की प्रदेश सरकार हर तरह के नशे पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में राज्य सरकार नशे के खिलाफ एक अभियान शुरू करने जा रही है। जो 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा।
‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश’ मुहिम
अभियान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। सीएम मोहन यादव ने ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश’ बनाने की मुहिम को सफल बनाने के लिए युवाओं से सहयोग मांगा है।
नशे से लड़ाई में पूरा देश एकजुट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नशा नाश की जड़ है इसलिए इसे राज्य से उखाड़ फैंकने के लिए सरकार पूरी तरह प्रयासों में जुटी हुई है। साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने के लिए कार्य कर रही है। नशे से लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। इसलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी ले और राज्य को नशा मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।











