सीएम रेखा गुप्ता ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, मांडी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा जिसमें सीएम रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली के महत्वपूर्ण मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा जिसमें सीएम रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली के महत्वपूर्ण मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने साथ ही 8.8 किलोमीटर लंबे इस रणनीतिक सड़क कॉरिडोर के विकास का कार्य NHI को सौंपने की मांग की है।

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि इससे दिल्ली-एनसीआर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। बता दें कि मांडी रोड छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास महरौली-गुरुग्राम रोड को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ता है। यह मार्ग दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क कड़ी के रूप में कार्य करता है। इसमें बाहरी वाहनों की आवाजाही भी ज्यादा रहती है। इसलिए इस सड़क का प्रबंधन बेहद जरूरी है।

सुरक्षित यात्रा का मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए और इसके विकास की जिम्मेदारी एनएचएआई को सौंपी जाए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनके इस कदम से यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़