सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया एयर सर्वे, पोलावरम प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पोलावरम सिंचाई परियोजना का दौरा किया और इसके निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू एलुरु जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पोलावरम सिंचाई परियोजना का दौरा किया और इसके निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हेलीकॉप्टर से परियोजना क्षेत्र का हवाई निरीक्षण भी किया और विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

निर्माण कार्यों का एयर सर्वे
वहीं सीएम चंद्रबाबू नायडू ने गोदावरी नदी के बाढ़ के पानी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम कॉफरडैम के बीच चल रहे निर्माण कार्यों का एयर सर्वे भी किया। सीएम ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी ली। अधिकारियों ने सीएम को परियोजना की मौजूदा स्थिति और निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

सीएम ने ली विस्तृत जानकारी
पोलावरम परियोजना को राज्य की प्रमुख सिंचाई और जल प्रबंधन योजनाओं में शामिल किया जाता है, जिसके पूरा होने से कृषि और जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, निर्माण की समयसीमा और आगे की कार्ययोजना पर मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

हाई-लेवल समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हाई-लेवल समीक्षा बैठक के दौरान परियोजना के अहम हिस्सों पर चर्चा की। बैठक में जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने परियोजना में हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि पोलावरम जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही सीएम ने निर्माण कार्यों में जुटे अधिकारियों, इंजीनियरों और संबंधित एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़