रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, ‘रेल भूमि’ पोर्टल से भारतीय रेलवे में होंगे व्यापक सुधार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा करते हुए भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधार करने की बात कही।

भारतीय रेलवे में व्यापक सुधार करने के लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा करते हुए भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधार करने की बात कही। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया की रेलवे भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया के डिजिटल किया जाएगा। जिसके लिए ‘रेल भूमि’ पोर्टल की शुरुआत की जाएगी।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी पारदर्शी
रेल मंत्री का कहना है की इस रेल भूमि पोर्टल से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा सकेगा। विभिन्न रेलवे प्रणालियों को एकीकृत कर परियोजनाओं की निगरानी, मुआवजा वितरण और वैधानिक प्रक्रियाओं को ऑनलाइन संचालित किया जाएगा।

2026 के दौरान 52 सुधार लागू होंगे
बता दें की अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करने हुए उन्होंने यह घोषण की। उन्होंने कहा की रेलवे में व्यापक सुधारों के  अभियान के तहत वर्ष 2026 के दौरान 52 सुधार लागू किए जा रहे हैं।

रेलवे में सुधारों को गति देने के प्रयास
उन्होंने कहा कि रेलवे ने वैगन डिजाइन नीति में भी बड़ा बदलाव किया है। अब उद्योग जगत खुद माल वैगनों के नए डिजाइन तैयार कर सकेगा। कोई भी डिजाइनर या निर्माता अपना प्रस्ताव आरडीएसओ को भेज सकेगा। रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे में भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए यह व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार रेलवे में सुधारों को गति देने के लिए प्रेरित करते रहे हैं और इन्हीं प्रयासों को देखते हुए यह अभियान अब जारी किया गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़