NTA (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) ने CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी आवेदक परीक्षा में शामिल हो रहा है वो आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रेजिस्ट्रैशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड के आपको प्रवेश नहीं मिलेगा।
17 और 18 जुलाई को परीक्षा
बता दें की CSIR यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई को आयोजित होगी जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। वहीं 17 जुलाई की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी जिसमें जीव विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान गणित विज्ञान और भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
अभ्यर्थियों को NTA की सलाह
NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड की जांच जरूर कर लें। ऐड्मिट कार्ड को डाउनलोड करते ही अपनी पूरी जानकारी जैसे उस पर दर्ज नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और अन्य सभी जानकारी को अच्छी तरह पढ़ लें।











