मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लाने वाली है। राज्य सरकार ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया 20 जुलाई तक करने का लक्ष्य रखा है। दरअसल 20 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने होने वाला है इससे पहले ही राज्य सरकार सभी विभागों में प्रमोशन प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी में है।
20 जुलाई से पहले प्रमोशन करने का लक्ष्य
राज्य सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें जल्द से जल्द आयोजित करें ओर प्रमोशन आदेश जारी कर दिए जाएं। दरअसल, सरकार चाहती है कि हाई कोर्ट में पदोन्नति नियम 2025 को लेकर कोई भी फैसला आने से पहले प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। विभागों में पदोन्नति को लेकर बैठकें लगातार चल रही हैं।
विभाग से मांगी गई रिपोर्ट
वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने सामान्य प्रशासन विभाग से एक जुलाई से अब तक किए गए प्रमोशन की रिपोर्ट मांगी हैं। उधर, विधानसभा सचिवालय में प्रथम श्रेणी के 15, द्वितीय श्रेणी के 40, तृतीय श्रेणी के 93 एवं चतुर्थ श्रेणी के 34 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया।
10 साल बाद हो रहे प्रमोशन
गौरतलब है की विभागों में लगभग 10 साल बाद पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस दौरान लगभग एक लाख कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं अब विभागों में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू होने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है।











