उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल 4543 अभ्यर्थियों का चयन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

UPPRPB यानि (उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम के साथ-साथ चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

यहाँ देखें अपना रिजल्ट
अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने कट ऑफ लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

फाइनल रिजल्ट जारी
बता दें कि 12 अगस्त 2025 से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे। इस भर्ती के लिए फॉर्म 11 सितंबर 2025 तक भरे गए थे। जिसे लेकर लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी। इसके बाद 7 मई 2026 को लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की गई और शारीरिक मानक परीक्षण 15 और 16 जून को हुए। PET 1, 2 और 3 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया। जिसके बाद अब पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

कुल 4543 अभ्यर्थियों का चयन
UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिसके लिए आपको रेजिस्ट्रैशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। अपना परिणाम देखने के साथ ही आप रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। बता दें की फाइनल रिजल्ट के अनुसार कुल 4543 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़