गृह मंत्री अमित शाह से सीएम योगी की मुलाकात, महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। करीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।

 कई अहम मुद्दों पर चर्चा
दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के एजेंडे को आधिकारिक नहीं किया गया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक बैठक में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी पर फोकस
गौरतलब है की यह बैठक ऐसे समय हुई है जब हाल ही में उत्तर प्रदेश बीजेपी की नई प्रदेश टीम की घोषणा की गई है। अब क्षेत्रीय स्तर की संगठनात्मक टीमों का गठन होना बाकी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में अब अपेक्षाकृत कम समय बचा है, इसलिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

बैठक की आधिकारिक जानकारी नहीं
सूत्रों के मुताबिक, अब चुनाव की तैयारियों की और पार्टी का पूरा फोकस है। राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार और प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद अब चुनावी तैयारियों को तेज करने पर फोकस कर रही है। इसी क्रम में बैठक में भी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बैठक के संबंध में न तो केंद्रीय गृह मंत्रालय की और से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है और न ही मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़