मध्य प्रदेश के 10 जिलों का विकास फॉर्मेट होगा तैयार, शहरों के विकास को लगेंगे पंख

मध्य प्रदेश के कई शहरों में आगामी 20 से 25 सालों के विकास की दिशा तय करने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में शहरों के विकास की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। अब राज्य के कई शहरों में आगामी 20 से 25 सालों के विकास की दिशा तय करने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत विभाग ने आधुनिक सैटेलाइट और ड्रोन सर्वे के आंकड़ों का इस्तेमाल करते हुए बड़वानी जिले का मास्टर प्लान जारी कर दिया है।

10 जिलों का विकास फॉर्मेट होगा तैयार
इस योजना के अंतर्गत 10 जिलों का विकास फॉर्मेट तैयार किया जा रहा है। आगामी दिसंबर महीने तक इन 10 जिलों के विकास प्रारूप को आम लोगों के सामने पेश कर दिया जाएगा। बता दें की इन 10 जिलों में सीहोर, विदिशा, शाजापुर, रीवा, कटनी, नरसिंहपुर और शहडोल शामिल हैं। इसके विकास का फॉर्मैट तैयार होते ही आम लोगों के सामने रखा जाएगा।

दो बड़े महानगरों के मास्टर प्लान में देरी
हालांकि राज्य के बड़े महानगरों जैसे भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान में अभी देरी हो सकती है। क्योंकि राज्य सरकार इन दोनों शहरों के साथ ही उज्जैन को मिलाकर पहले मेट्रोपॉलिटन रीजन घोषित करने की तैयारी में है, जिसके बाद इनके विकास का खाका नए सिरे से तैयार होगा। इसी तरह जबलपुर और ग्वालियर भी भविष्य में मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़