चंडीगढ़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सौगात, 4,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं की समर्पित

पीएम मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ को करोड़ों की सौगात दी। पीएम मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की। पीएम मोदी की ओर से जिन परियोजनाओं की आधारशिला राखी गई उनमें स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सड़क अवसंरचना शामिल हैं।

चंडीगढ़ का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता
करोड़ों की सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “चंडीगढ़ का विकास हमेशा से हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, , “भारतीय न्याय संहिता का कार्यान्वयन चंडीगढ़ से ही शुरू हुआ”। डेढ़ साल पहले लागू किए गए देश की न्याय व्यवस्था के ऐतिहासिक और व्यापक सुधार को पीएम मोदी ने याद किया।

परियोजनाओं के उद्घाटन पर दी बधाई
पीएम मोदी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और अवसंरचना परियोजनाओं के उद्घाटन पर सभी को बधाई दी। पीएम मोदी ने उन्होंने भारी पूंजी निवेश के बारे में बताया। पीएम मोदी ने बताया कि, “शहर को उच्च तकनीक वाला बनाने के इस मिशन पर ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं।”

बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी
पीएम नरेंद्र मोदी ने स्थानीय चिकित्सा संस्थान में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यापक विस्तार की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि, “तंत्रिका विज्ञान केंद्र, मातृ एवं शिशु केंद्र और गहन चिकित्सा अस्पताल ब्लॉक सहित कई महत्वपूर्ण नई सुविधाओं का लोगों को लाभ मिलने जा रहा है। इन नई परियोजनाओं से लाखों लोगों को और भी बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी।”

पिछली यात्रा को किया याद
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में संस्थान के दीक्षांत समारोह में अपनी पिछली यात्रा को भी याद किया। उन्होंने इस प्रगति को निरंतर आगे बढ़ाने में लगे प्रशासनिक दल, शैक्षणिक कर्मचारियों और चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि, “संस्थान की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मैं यहां के प्रोफेसरों और युवा डॉक्टरों की बहुत सराहना करता हूं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़