ड्रग्स मुक्त हरियाणा बनाने पर सरकार का फोकस, 600 SHO के साथ सीएम सैनी ने किया ‘मंथन’

करनाल में सीएम नायब सैनी ने हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में राज्यभर के करीब 600 थाना प्रभारियों के साथ एक विशेष कार्यशाला और समीक्षा बैठक की।

हरियाणा को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए राज्य की नायब सैनी सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है। इसी के तहत करनाल में सीएम नायब सैनी ने हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में राज्यभर के करीब 600 थाना प्रभारियों के साथ एक विशेष कार्यशाला और समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य कारण राज्य में नशे को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर चर्चा करना था।

सीएम के अधिकारियों को निर्देश
इस अहम बैठक में हरियाणा के DGP सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने पुलिस अधिकारियों को नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामाजिक स्तर पर भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

नशे में गिरफ्त युवाओं की पहचान
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ‘हरियाणा उदय’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना भी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों की पहचान करें, जो नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री में शामिल हैं और उनके खिलाफ कानूनी कारवाई सुनिश्चित करें।

नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक होंगे युवा
सीएम सैनी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नियमित रूप से जाकर विद्यार्थियों से संवाद करना चाहिए। इससे युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सकेगा। इस दौरान अगर कोई छात्र नशे की गिरफ्त में पाया जाता है तो उसे नशा मुक्ति कार्यक्रमों से जोड़ा जाए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़