देवरिया में सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात, 80 जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

सीएम योगी ने 80 जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत 305 करोड़ रुपए है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया ज़िले के सलेम पुर और भटपार रानी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे। जहां बाबा दुग्धेश्वरनाथ की पवित्र भूमि पर जन-कल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम योगी ने 80 जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत 305 करोड़ रुपए है।

जन-कल्याणकारी योजनाओं की सौगात
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सौगात दी। सीएम योगी ने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, नियुक्ति पत्र, टूल किट और आर्थिक सहायता भी वितरित की गई। जिसके बाद सीएम योगी ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी लाभार्थियों और ज़िले के निवासियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘डबल इंजन’ सरकार के नेतृत्व में देवरिया विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है।

पूर्व सरकार पर साधा निशाना
इस दौरान सीएम योगी ने पूर्व सरकार को भी निशाने पर लिया। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। पूर्व की सरकार दंगा कराने और अराजकता फैलाने का काम करती थी। बीजेपी सरकार ने सभी वर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए विकास करने का काम भी किया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़